रोहतक। खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है बल्कि यह अनुशासन व टीम वर्क की भावना भी पैदा करते हैं। यह कहना है ब्लॉक समिति चेयरमैन खुशीराम हुड्डा का। वह शनिवार को सांघी में एक निजी संस्था की ओर से आयोजित चतुर्थ कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। चेयरमैन ने कहा कि कबड्डी टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया है। यहां खिलाड़ियों ने अपने जोश व कौशल से दर्शकों का मन मोहा। कृष्ण हुड्डा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। ब्यूरो