फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-2 सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाया रूहानी जन्मदिन

विज्ञापन
-फोटो 81 : कार्यक्रम के दौरान केक काटती सेक्टर-2 सेवा केंद्र की सदस्य। स्रोत संस्था
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेक्टर-2 सेवा केंद्र पर रविवार की सुबह आध्यात्मिक उल्लास और प्रेम से सराबोर रही। अवसर था संस्थान से जुड़े सदस्योंं के रूहानी जन्मदिन उत्सव व शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के स्नेह मिलन समारोह का। भक्ति, संगीत और ज्ञान की त्रिवेणी ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में नांगलोई (दिल्ली) से गायक कन्हैया प्रसाद व राजेश पहुंचे। इनके मधुर भजनों की धुनों पर उपस्थित लोग झूम उठे और अपनी आध्यात्मिक यात्रा का उल्लासपूर्ण उत्सव मनाया। बहादुरगढ़ की मुख्य संचालिका बीके अंजलि ने रूहानी जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी एक परमपिता परमात्मा की संतान हैं और आत्मिक रूप से भाई-भाई हैं। सेक्टर-2 सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विनीता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रूहानी जन्मदिन की महत्ता बताई। मौके पर जयभगवान, रामफल सिंघल, विनय गोयल, रतन वैद्य, सुरेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें