झज्जर। जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया है। स्पेशल स्टॉफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ झज्जर पुलिस टीम थाना बेरी के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील निवासी ग्वालिसन अवैध हथियार लिए हुए कडौधा मोड गांव ग्वालीसन पर खड़ा हुआ है। इस सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर जाकर एक व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उससे एक पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील निवासी ग्वालिसन के तौर पर की गई आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र अधिनियम के तहत थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।