बहादुरगढ़। हिमाचल प्रदेश के उना-नांगल हाईवे पर एक होटल में 2 जून को एक फिटनेस अचीवर्स अवार्ड-2024 कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम मिस पाकलु ताईपोडियो द्वारा नेशनल स्तर की दी हल्क बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता में करवाया जाएगा। यह अवार्ड भारत के उन खिलाड़ियों को दिया जाएगा जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। इन्हीं में से एक हैं बहादुरगढ़ के खिलाड़ी सोनू जॉन। यह अवार्ड सोनू जॉन को उनके अभी तक जीते गए अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के मेडल व ट्रॉफी के आधार पर दिया जाएगा। सोनू जॉन ने बताया कि उन्हें मिस्टर वर्ल्ड पदक, तीन बार मिस्टर एशिया पदक, 42 बार राष्ट्रीय पदक, 12 बार मिस्टर नॉर्थ इंडिया पदक, 5 बार मिस्टर उत्तर प्रदेश पदक, 17 बार मिस्टर हरियाणा पदक व 10 बार मिस्टर दिल्ली पदक जीतने पर दिया जा रहा है। सोनू जॉन ने इस अवार्ड के लिए पाकलू ताईपोड़िया, अभिषेक खत्री, रोहित साहू कोच का धन्यवाद किया। सोनू ने बताया कि वह अभी रुकने वाले नहीं हैं, क्योंकि हाल ही में सोनू जॉन का चयन मिस्टर यूनिवर्स (विश्व प्रतियोगिता) के लिए हुआ है। जोकि 21-22 सितंबर को मुंबई के एक्टिव फिटनेस एक्सपो में होगी।