फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीबीएसई क्लस्टर फुटबाॅल में सोनीपत ने जीता रजत

विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल की फुटबॉल टीम गुरुग्राम में आयोजित प्रतियो
विज्ञापन
सोनीपत। गुरुग्राम के भोंडसी स्थित एक निजी संस्थान में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फुटबॉल प्रतियोगिता 18 से 21 सितंबर तक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश भर से करीब 60 टीमों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में लिटिल एंजल्स स्कूल की टीम ने रजत पदक जीता है। प्रशिक्षक नवीन मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में फाइनल मुकाबला वेदास इंटरनेशनल स्कूल की टीम के साथ हुआ। खिलाड़ियों ने विरोधी टीम को कांटे की टक्कर दी। हालांकि टीम को मुकाबले में 1-0 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। प्राचार्य आशा गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रांगण में लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें