गन्नौर। खेल विभाग की तरफ से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत बुधवार को भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स क्लब आहुलाना में राज्यस्तरीय कायाकिंग एवं कैनोइंग खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक व कैनोइंग प्रशिक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन ड्रैगन बोट स्पर्धा में सोनीपत टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, झज्जर की टीम ने रजत व जींद की टीम ने कांस्य पदक जीता। देर शाम तक प्रतियोगिताओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
फोटो :16: ड्रैगन बोट प्रतिस्पर्धा के दौरान अपनी टीम को जीताने के लिए दम लगाते खिलाड़ी। खेल विभाग