फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कहीं शौचालय में गंदगी तो कहीं लटके हैं ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कहीं शहर के शौचालयों में सफाई का अभाव है तो कहीं नए बनाए गए शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं। इसकी वजह से बहादुरगढ़ राष्ट्रीय रैंकिंग में 63 अंकों से पिछड़ा गया है। हालांकि प्रदेश भर में स्वच्छता रैंकिंग में दो अंकों का सुधार है। एक वर्ष पहले जहां बहादुरगढ़ को राष्ट्रीय रैंकिंग में 111वां स्थान मिला था। अबकी बार यह 174वें स्थान पर पहुंचा है। प्रदेश भर में स्वच्छता रैंकिंग में पिछले वर्ष बहादुरगढ़ ने 7वां स्थान पाया था।
विज्ञापन


शहर में बालौर रोड पर नगर परिषद की ओर से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की हालत बेहद खराब है। वहीं अनेक स्थानों पर बनाए गए शौचालयों पर ताले लटके रहते हैं। ऐसा एक-दो स्थानों पर नहीं बल्कि शहर में अन्य कई जगह ऐसी हैं जहां पर नगर परिषद की ओर शौचालय तो बनाए गए हैं, लेकिन उन पर या तो ताले लटके हुए हैं या फिर उनकी सफाई नहीं कराई जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय रैंकिंग में बहादुरगढ़ के पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण यही है।



बहादुरगढ़ के बालौर मोड़ पर मोबाइल टॉयलेट काफी समय पहले रखे गए थे, लेकिन इनकी देखरेख और सफाई के अभाव में इनमें गंदगी व दुर्गंध उठती रहती है। यहां के निवासी पुरुषोत्तम, विक्रम समेत अन्य ने कई बार अधिकारियों को इनकी सफाई कराने का आग्रह किया, लेकिन सफाई कराना तो दूर आज तक किसी ने यहां झांककर भी नहीं देखा है। इसी कारण बहादुरगढ़ स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय रैंकिंग में पिछड़ा गया।
विज्ञापन


इंसेट
होशियार सिंह स्टेडियम में शौचालय तो बनाए, लटके हैं ताले

बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में एक महीना पहले शौचालयों का निर्माण तो किया गया, लेकिन अब तक उन पर ताले लटके हुए हैं। ऐसे में आमजन शौच के लिए जाए तो जाएं कहां। रेलवे रोड के दुकानदार मुकेश बंसल, शिव कुमार व सचेत सिंह ने बताया कि ऐसे शौचालयों का क्या फायदा, जिन्हें आमजन के लिए खोला ही नहीं जा रहा। शौचालय पर ताला लटका होने के कारण लोग इधर-उधर शौच करने के लिए जाते हैं। नगर परिषद को चाहिए कि इन शौचालय पर लगाए गए ताले को खोले। ताकि बाजार में आने वाले लोगों को शौच जाने के लिए इधर-उधर न जाना पड़े। यहां पर महिला और पुरुष शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें