-फोटो 63 : सीआरपीएफ के जवान को सम्मानित करते डीसीपी मयंक मिश्रा।
बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने वीरवार को सीआरपीएफ के पांच जवानों को सम्मानित किया। बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए झज्जर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा बहादुरगढ शहर में करीब 15 जगह पर नाकाबंदी की गई है। सेक्टर-6 थाना के अंतर्गत होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर लगाए नाके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने एक कार की जांच की। एक पिस्तौल, तीन मैगजीन और चार कारतूस बरामद हुए। झज्जर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने नाकों के दौरान अपने कार्य को ईमानदारी से किया। जिनको पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित किए गए लोगों में निरीक्षक अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, मुख्य सिपाही सुरेश, सिपाही जसप्रीत सिंह व एस थिरुमुरूगन शामिल हैं।