झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों की आवक व खरीद जारी है। उठान भी तेजी से किया जा रहा है। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में रबी सीजन की सरसों व गेहूं खरीद के उपरांत एजेंसियों की तरफ से अधिकारियों की निगरानी में निरंतर उठान कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 96 प्रतिशत सरसों और 83 प्रतिशत गेहूं उपज का उठान हो चुका है।