झज्जर। रविवार करीब तीन बजे झज्जर-कोसली मार्ग पर हसनपुर गांव के पास स्विफ्ट कार व क्रूजर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार क्रूजर में आठ लोग सवार थे जबकि स्विफ्ट कार में एक महिला व एक पुरुष सवार थी। हादसे के बाद क्रूजर में सवार जगत व ममता को इलाज के लिए राहगीर सामान्य अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन वह दोनों अपना इलाज शहर के निजी अस्पताल में करवाने के लिए चले गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रहेगी इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पुलिस की ओर से कारण का खुलासा नहीं किया गया।