फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महाविद्यालय प्रांगण में किया स्वच्छता के लिए श्रमदान

विज्ञापन
फोटो 56: एन.एस.एस. दिवस पर कालेज में स्वच्छता के लिए श्रमदान करते स्वयंसेवक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एनएसएस दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रोग्राम ऑफिसर दिव्या बंसल रहीं। दिव्या बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें सेवा, अनुशासन और समर्पण का भाव सिखाती है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को कहा कि स्वयंसेवा का भाव ही सच्ची शिक्षा है। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर सुनीता रानी, प्रीत कमल, सारिका, पूजा आदि सहायक प्रवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अन्नु शर्मा टीम ने किया।
विज्ञापन


फोटो 56: एन.एस.एस. दिवस पर कालेज में स्वच्छता के लिए श्रमदान करते स्वयंसेवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें