फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरु वाल्मीकि से सीखना चाहिए

Fri, 18 Oct 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp04- झज्जर। नशे के ​खिलाफ लोगों को जागरूक करते संस्था के सदस्य। स्त्रोत- संस्था
विज्ञापन
झज्जर। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और इंडेप्थ विजन फाउंडेशन ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गोशाला में रह रहे प्रवासी मजदूरों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। संस्था आईवीएफ से पूनम देशवाल ने बताया कि नशा करने से पेट का कैंसर, बाउल कैंसर, स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर और लीवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुरुषों में स्पर्म काउंट में कमी और टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी जैसी प्रजनन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। संस्था सेवा ट्रस्ट से अंशु ने बताया कि आप बच्चों को जैसा बनाना चाहते हो, वैसा पहले स्वयं बनना पड़ता है। वे आपके आचरण का अनुसरण करते है। उन्होंने बताया कि हमें गुरु वाल्मीकि से सीखना चाहिए कि कैसे वे डाकू से साधु बने। बुराई के मार्ग पर चलने से अपयश या नाश के अलावा कुछ नहीं मिलता। संस्था से अभिषेक ने सभी को संस्था को डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से इम्युनिटी बूस्टर किट भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें