फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक की सफाई करते समय चली गोली, सिपाही घायल

Sun, 08 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गांव सिद्धीपुर में तैनात एक सिपाही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत मेें लगातार सुधार हो रहा है। जिला पुलिस का सिपाही दीपक गांव सिद्धीपुर निवासी महेंद्र की सुरक्षा में तैनात है। उसके साथ कुछ अन्य पुलिसकर्मी की भी तैनात हैं। बताया गया है कि उसका साथी पुलिसकर्मी बंदूक की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। यह गोली दीपक की गर्दन में दांयी ओर लगी और पार निकल गई। उसके साथी व अन्य लोग घायल दीपक को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां आपरेशन के बाद दीपक की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि दीपक किस तरह घायल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें