फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरसों की कटाई में श्रमिकों की कमी

Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। श्रमिकों की कमी का असर किसान की सरसों की फसल पर पड़ रहा है। इसके चलते कटाई का कार्य रुका हुआ है। किसानों को अपनी फसल की अब चिंता सता रही है कि उनकी फसल कौन काटेगा। मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह हवा और बूंदाबांदी का अनुमान बताया गया है, इसने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। अब बरसात या तेज हवा चलती है तो सरसों का दाना टूट जाएगा। अनुमान के अनुसार बाहरी मजदूर कटाई के लिए मार्च के आखिरी सप्ताह तक आते हैं, इसके चलते समस्या हाे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें