फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानदार कर रहे थे घरेलू सिलिंडर का प्रयोग, 12 जब्त

विज्ञापन
फोटो नंबर 72 हलवाई की दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर बरामद करते खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बादली। मुख्य बाजार में शुक्रवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों व भोजनालयों पर छापा मारा। छह अलग-अलग जगहों से 12 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए जिनका प्रयोग कॉमर्शियल तरीके से किया जा रहा था। विभाग इस जांच में जुटा है कि मिठाई की दुकानों पर घरेलू सिलिंडर सप्लाई कैसे हुए। एजेंसी ने सप्लाई किए या कोई व्यक्ति ब्लैक में देकर गया है। इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने बताया कि एजेंसी पर नजर रखने के बाद भी मिठाई की दुकानों पर सिलिंडर जमा होना चौंकाने वाला है। प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर (प्रत्येक 14.2 किलोग्राम), एक भट्टी, नली और रेगुलेटर जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें