फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: नकाबपोशों ने दुकान में घुसकर मांगी बीस लाख रुपये की रंगदारी, दुकानदार के मना करने पर मारी गोली

Sat, 31 Dec 2022 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर

सार

गांव मातनहेल में गत रात्रि लगभग नौ बजे चार-पांच नकाबपोशों ने एक किराना की दुकान में घुसकर दुकानदार से 20 लाख रुपये की मांग की, दुकानदार राजेश के विरोध करने पर एक नकाबपोश ने फायर कर दिया।
विज्ञापन
घायल दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार नकाबपोशों बदमाशों ने क्षेत्र के एक दुकानदार की दुकान में घुसकर बीस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की रूपये न देने पर उन्होंने फायर कर दिया और गल्ले में रखी नगदी लूटने की कोशिश की लेकिन मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। फायर की आवाज सुनने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी  फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं । 

विज्ञापन


गांव मातनहेल में गत रात्रि लगभग नौ बजे चार-पांच नकाबपोशों ने एक किराना की दुकान में घुसकर दुकानदार से 20 लाख रुपये की मांग की, दुकानदार राजेश के विरोध करने पर एक नकाबपोश ने फायर कर दिया। यह घटना उस  समय घटी जब दुकानदार दुकान बंद करने की तैयारी में था। उस समय चार-पांच लडके नकाबपोश पहने दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदार से बीस लाख रुपये की मांग की दुकानदार के विरोध करने पर नकाबपोशों ने फायर कर दिया और  गल्ले में रखी नगदी लूटनी चाही और लूट की नीयत से हाथ गल्ले में हाथ डाला। जब दुकानदार ने विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने गोली चला दी जो उसके गले की साइड से चीरती हुई गर्दन के पार निकल गई। 

घायल दुकानदार की पहचान करीब 51 वर्षीय राजेश पुत्र परसा राम के तौर पर हुई है। परिजन घायल को झज्जर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें पुरानी तहसील रोड़ झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि घायल हुए व्यक्ति की हालत में सुधार है और खतरे से बाहर है। मातनहेल चौकी इंचार्ज नीतीश कुमार ने बताया कि दुकानदार राजेश के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें