फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-13 में केक काटकर मनाई गई शिवरात्रि

Wed, 11 Feb 2026 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-60: बहादुरगढ़ के सेक्टर 13 में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेक्टर-13 स्थित शाखा में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नया गांव, सोलधा, देसलपुर, नयागांव, जगतपुर, लुक्सर, माजरा, लोवा खुर्द, डाबोदा, मेहंदीपुर डाबोदा सहित करीब 15 गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शिवजयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर शिव बाबा के अवतरण का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारी प्रीति ने श्रद्धालुओं से बुराइयों से दूर रहने की शपथ दिलवाई। ब्रह्माकुमारी ममता ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी निधि भी मौजूद रही। कार्यक्रम में कुमारी चीनू ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें