-फोटो 99 : कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न सेवाकेंद्रों के संचालक व अन्य। स्रोत संस्था
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा एचएल सिटी सेक्टर-40 में निर्माणाधीन भव्य सेवा केंद्र ओम शांति सरोवर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्यार और शक्ति के प्रतीक, परमपिता परमात्मा शिव का ध्वज फहराकर मानवता के कल्याण और विश्व शांति का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बीके अमृता, सुनीता, आदेश, गीता, भावना, नवीन गोयल, जय भगवान और गुरुग्राम से अनिल, संदीप सिंघल, दिनेश कुमार सुरेंद्र, बीजेपी के लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजीव सैनी उपस्थित रहे।