19jjrp16- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टाफ के साथ। स्रोत-कॉलेज
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिल्पा, स्वीटी, द्वितीय स्थान दीक्षा, मंजू, तृतीय स्थान तन्नु और अंनुशम रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीति, द्वितीय स्थान शिल्पा, तृतीय स्थान पर तन्नु रही। यह कार्यक्रम प्राचार्य सतवीर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती महोत्सव के तहत कार्यक्रम संयोजिका डॉ. पवित्रा देवी ने करवाया।