फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर बनीं शर्मिला, आज पंचकूला में होगा सम्मान

Fri, 08 Mar 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरोला निवासी आंगनबाड़ी वर्कर शर्मिला को राज्य स्तर पर बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर चुना गया है। उनका चयन राज्य स्तर पर चार मार्च को हुई मौखिक परीक्षा के बाद हुआ है। इससे पहले वह ब्लाॅक व जिला स्तर पर हुई लिखित परीक्षा में भी प्रथम आईं थीं। अब राज्य स्तर पर हुई मौखिक परीक्षा के बाद शर्मिला का चयन टॉप पांच बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर्स में हुआ है। इनमें गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा की शहरी-एक की सुनीता हंस, झज्जर के सरोला निवासी शर्मिला, नारनौल के अटेली खंड के नूनी अव्वल निवासी शर्मिला, पंचकूला के पिंजौर खंड के पपलोहा-2 निवासी ममता और रेवाड़ी के जाटूसाना खंड के गांव जाटूसाना निवासी बिमला देवी शामिल हैं। बातचीत में शर्मिला ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले खंड स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद जिला स्तर पर पहला स्थान पाया। उसी के आधार पर उसका चयन राज्य स्तर पर हुआ। अब राज्य स्तरीय में बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर चुना गया है। इसमें मौखिक परीक्षा के अलावा उन द्वारा किए गए कार्यों को भी मापदंड में शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को सभी बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर्स को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें