फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारों से पहले महंगाई का साया, काजू और फलों के दाम बढ़े

Sun, 06 Oct 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 72 : बाजार में दुकान पर रखा व्रतियों का सामान।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। त्योहारों से पहले बाजार पर महंगाई का साया है। एक तरफ जहां ड्राई फ्रूट महंगे हो गए हैं तो दूसरी तरफ फल के रेट भी बढ़ गए हैं। काजू, मखाना और नारियल के गोले के दाम बढ़ गए हैं। व्रत के दौरान खाने वाली चीजों के दाम भी कम नहीं हैं। सिंघाडे के आटा, कुट्टू का आटा भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन


3 अक्तूबर वीरवार से नवरात्र शुरू हो हो गया है। इसके बाद दिवाली है और फिर शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। नवरात्र से पहले ही मेवा का बाजार उठने लगता है। ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा मेवे की मांग होती है, लेकिन अब भाव तेज हो गए हैं। रेलवे रोड पर किराना स्टोर संचालक शंकर बंसल ने बताया कि काजू के भाव में प्रति किलो 200 रुपये की तेजी आई है। काजू केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक से आता है। इन राज्यों में काजू का उत्पादन कम रहा है। इससे काजू के रेट भी बढ़ रहे हैं। छुआरा 150 से 300 रुपये किलो है। इसी तरह पिस्ता डोडा 850 से 950 रुपये है।


सिंघाड़ा, कुट्टू का आटा भी महंगा

नवरात्र में सिंघाड़ा और कुट्टू का आटा भी महंगा मिलेगा। कारोबारी शंकर बंसल का कहना है कि सिंघाड़े और कुट्टू के आटे के रेट भी बढ़ गए हैं। नवरात्र में इसकी खपत ज्यादा होती है। अबकी बार व्रतियों को इसके सेवन के ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्रत की खाद्य सामग्री की कीमत

सामग्री

थोक रेट

फुटकर रेट

सिंघाड़ा आटा
75

95

कुट्टू का आटा
85

110

मूंगफली दाना
120

144

साबूतदाना
75

90

मखाना

1200 से 1400
1600

नारियल गोला
200

240

किशमिश

250

280

काजू

1000

1200

बादाम

800

1000

अंजीर

1000

1200

अखरोट

1000

1200

(नोट : कीमत रुपये प्रति किलो के अनुसार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें