27jjrp07- आईटीआई मातनहेल की छात्राओं को दी गई सिलाई मशीनें। स्रोत : संस्थान
साल्हावास। अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड झाड़ली की तरफ से आईटीआई मातनहेल को गोद लिया गया है। संस्थान में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित करके सत्र 2024-25 के दौरान पढ़ने वाली सभी लड़कियों को आधुनिक मोटोराइज सिलाई मशीन वितरित की गई। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य व अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। लाभार्थी छात्राओं के साथ उनके परिवार सदस्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा एपीसीएल झाड़ली की तरफ से संस्थान में सीएसआर के तहत कई व्यवसायों की आधुनिक सीईओ लैब बनाई गई हैं, जिससे बच्चों को आज की इंडस्ट्री डिमांड के अनुसार ट्रेनिंग दी जा रही हैं। इससे बच्चों को रोजगार मिलने में भी मदद मिल रही हैं। संवाद