-फोटो 63 : आर्य नगर की गली नंबर 5 में भरे सीवर के पानी को दिखाते जसबीर सैनी व अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। वार्ड-13 के अंतर्गत आने वाली आर्य नगर में गली नंबर-5 में सीवरेज ओवरफ्लो व नाला भरने की वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है। आमजन को यहां से आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों ने समस्या को भाजपा नेता एवं ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी के समक्ष रखा। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और लोगों को जल्द माधान की बात कही। ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी ने कहा कि अधिकारियो व ठेकदारों की लापरवाही से जनता परेशान हो चुकी है लोगों ने उन्हें बताया कि यह समस्या कोई एक-दो दिन से नहीं बल्कि काफी दिनों से हो रही है। अधिकारियों से लेकर नेताओं तक वे गुहार लगा चुके हैं। समाधान नहीं हो रहा है। संवाद