फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्य बाजार में सीवर लाइन ब्लॉक, सड़कों पर फैला दूषित पानी

Sat, 09 Mar 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के मुख्य बाजार में सीवर लाइन जाम होना मुख्य समस्या बना हुआ है। सड़क पर दूषित पानी जमा हो गया है, इसके चलते यहां से गुजरने वाले ही नहीं दुकानदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नगर परिषद के अधिकारियों से भी समस्या के समाधान की मांग की है। हालांकि, समस्या का समाधान करना तो दूर इसे देखने भी कोई नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य बाजार के हालात बद से बदतर हो गए हैं। यहां से अब पैदल आने-जाने का रास्ता भी नहीं बचा है और दूषित पानी जमा हो गया है। यहां के दुकानदार विकास कुमार, संदीप शर्मा, आशीष, विक्रम, अरुण कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि कई दिनों से शहर के मुख्य बाजार में सीवर ब्लॉक होने की समस्या खड़ी है। यह समस्या अब विकराल रूप धारण कर गई है। सीवर का दूषित पानी सड़कों पर जमा है। पैदल आने-जाने के लिए भी लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दूषित पानी से उठती दुर्गंध ने दुकानदारों के साथ अन्य लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नगर परिषद अधिकारियों और नेताओं को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। गंदे पानी से उठती बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।


वर्जन...

भूमि इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सीवर लाइन के रखरखाव का ठेका नगर परिषद की ओर से दिया हुआ है। कंपनी के अधिकारियों को तुरंत समाधान के आदेश दिए गए हैं। शनिवार दोपहर तक समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दलबीर देशवाल, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें