फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाहरा-नाहरी मार्ग पर सीवर ढक्कन धंसा, कभी भी हो सकता है हादसा

Fri, 29 Mar 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में नाहरा-नाहरी मार्ग पर सीवर का ढक्कन धंस गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसे ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

नाहरा-नाहरी मार्ग पर सीवर का ढक्कन धंसने से हादसे का डर बना हुआ है। सड़क सुरक्षा संगठन के सलाहकार सतीश शर्मा ने बताया कि ढक्कन सही तरह से रखा न होने के कारण यदि इसके ऊपर से भारी वाहन गुजरता है तो यह टूट सकता है। इसकी वजह से बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। गड्ढे की वजह से यहां के दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना है। इस सड़क से दिन भर में कई हजार वाहनों का आवागमन होता है। इनमें न केवल हल्के, बल्कि भारी वाहन भी शामिल हैं। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता दलबीर सिंह ने कहा कि यह मामला आज ही उनके संज्ञान में आया है। शीघ्र ही ढक्कन को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन




-फोटो 57 : नाहरा-नाहरी रोड पर धंसा सीवर का ढक्कन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें