13jjrp07- राजकीय स्कूल हसनपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिला शिक्षा अधिकारी रतिं
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसनपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह व सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर रतिंदर सिंह उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर देवेंद्र और जिला एनएसएस नोडल अधिकारी अनिल ढुल ने उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्षता प्राचार्य सुनील दत्त ने की। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन व परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजय शर्मा मौजूद रहे।