फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मानव सेवा ही सबसे अच्छी सेवा नेक कार्य करे

Sun, 17 Mar 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। धोबियों वाली गली में स्थित धर्मशाला में ब्रह्मकुमारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव बाबा का ध्यान लगाया गया। इस अवसर पर बीके सुदेश बहन ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे अच्छी सेवा है। सभी को नेक कार्य करने चाहिए और ईश्वर में ध्यान लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुबह की शुरुआत परमात्मा के ज्ञान को सुनने से करनी चाहिए। हमारे अंदर एक शक्तिशाली आत्मा है और यह शरीर हमारा है। जब हम इस बात को समझ जाएंगे तभी हम अपने जीवन को सुखी व शांति प्रिय बना पाएंगे। इस मौके पर बीके आशा बहन, बीके सरोज बहन, हेमलता, बिमला, शीला, दर्शना, पुष्पा शर्मा, संगीता, लक्ष्मी, संतोष, कृष्ण, राधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें