फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कौशल ज्ञान और कैरियर पर सेमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान निर्वाचन साक्षरता क्लब के स्वीप अभियान तहत मतदान करने की शपथ भी ली गई। निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई तथा चुनाव प्रक्रिया और आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. श्रीकृष्ण दूहन ने बताया कि महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। टाइम्स प्रो की टीम से मैनेजर रजत गुप्ता एवं रीजनल मैनेजर वरुण जिंदल ने बैंकिंग सेक्टर में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार हम अपने ज्ञान एवं कौशल को बढ़ा सकते हैं और बैंकिंग सेक्टर में नौकरियां हासिल कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों के कौशल को बढ़ाने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन में दीपक, रीना, अंकुर, सविता, मनजीत एवं डॉ. सुधीर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें