फोटो संख्या:79- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं--स्रोत- म
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण व शिक्षा में महिलाओं की भूमिका विषय पर विचारगोष्ठी कराई गई। आचार्य डाॅ. सुधीर लांबा ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का शिक्षित व सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य जरनैल सिंह, वीरेंद्र सिंह शेखावत और डाॅ. रेखा शेखावत ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रवक्ता अन्नू, अजीत सिंह शेखावत, डाॅ. श्री भगवान, डा. हरिओम, राहुल यादव मौजूद रहे। संवाद