बादली। बादली गांव के खेल मैदान में जूनियर लड़के और लड़कियों की नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप डॉक्टर बीसी राय ट्रॉफी ट्रॉफी 2024-25 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया में सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने भागीदारी की। जिला झज्जर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अशोक गुलिया ने बताया कि चयन प्रक्रिया में सैकड़ों खिलाडी शामिल हुए। जिसमें ट्रायल के आधार पर 7 पुरुष और 7 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को अब राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम के लिए गुरुग्राम में होने वाली चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। सभी खिलाड़ियों को दस्तावेजों के साथ गुरूग्राम में होने वाली चयन प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में 11 जनवरी 2009 से 21 दिसंबर 2010 के बीच की जन्म तिथि वाले जहांगीरपुर, बादली, खेड़ी जट, नूना माजरा, बहादुरगढ़, डाबोदा सहित कई टीमों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।