फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Thu, 08 Feb 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में किया गया। जिला स्तर पर योग प्रतियोगिता में 3 राउंड कराए गए। इसमें हर आयु वर्ग में 9 लड़के और लड़कियों का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

9 से 14 लड़कों के आयु वर्ग में पारंपरिक योग में आयुष शर्मा प्रथम, प्राणेक द्वितय, लक्ष्य तृतीय, आर्टिस्टिक योगासन में सागर प्रथम, दक्ष द्वितीय व यक्ष तृतीय रहा। आर्टिस्टिक पेयर योगासन में दिवेश व मानव प्रथम, प्राणेक व यश द्वितीय व लक्ष्य व लोकेश तृतीय रहे। रिदमिक पेयर योग में अनिरुद्ध व लोकेश, गौरव व खुशवंत द्वितीय रहे। लड़कों के 18 से 28 आयु वर्ग में पारंपरिक योग में सचिन प्रथम, मनीष द्वितीय व तुषाार तृतीय रहे। आर्टिस्टिक योगासन में नवीन प्रथम, कार्तिक द्वितीय व मोहित तृतीय रहे। आर्टिस्टिक पेयर योगासन में नवीन व सचिन प्रथम, अरुण व अर्जुन द्वितीय रहे। रिदमिक पेयर योग में तुषार व मनीष प्रथम, नमन व आकाश द्वितीय रहे। 14 से 18 आयु वर्ग में पारंपरिक योग में कर्ण प्रथम, मोहित द्वितीय व हितेश तृतीय रहे। आर्टिस्टिक योगासन में सावन प्रथम, मोहित द्वितीय रहे, आर्टिस्टिक पेयर योगासन में सावन प्रथम व कर्ण द्वितीय रहे। 14 से 18 लड़कियों के पारंपरिक योग में निशु प्रथम, हिमांशी द्वितीय, यशिका तृतीय रही, आर्टिस्टिक योगासन में वैष्णवी प्रथम, मोनिका द्वितीय व यशिका तृतीय रही, आर्टिस्टिक पेयर योगासन में वैष्णवी व मनीषा प्रथम रही, रिदमिक पेयर योगासन में निशु व राखी प्रथम, मनीषा व हिमांशी द्वितीय रही। 9 से 14 आयु वर्ग लड़कियों में पारंपरिक योग में लावणया प्रथम, मानसी द्वितीय व रिया तृतीय रही। आर्टिस्टिक योगासन में लावणया प्रथम, योगिता द्वितीय व सेजल तृतीय। 18 से 28 आयु वर्ग लड़कियों में पारंपरिक योग में नैंसी प्रथम, राखी द्वितीय व सुषमा तृतीय, आर्टिस्टिक योगासन में राखी प्रथम, भावना द्वितीय, रवीना तृतीय, आर्टिस्टिक पेयर योगासन में भावना, नैंसी प्रथम, जया, सुषमा द्वितीय, रिदमिक पेयर योगासन में जया व रवीना प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें