फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा स्टेट स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए झज्जर टीम का चयन आज

Fri, 21 Jun 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ। शहर की एचएल सिटी की चैंपियनस एक्वेटिक अकेडमी में झज्जर की तैराकी टीम का चयन होगा। चयनित टीम 41वीं सब जूनियर 5वीं जूनियर और 59वीं सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। 21 जून को सुबह भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री जिला टीम की टाइम ट्रायल का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

अकेडमी संचालक ने बताया कि 50 मीटर के ओलंपिक स्टेंडर्ड से तैयार स्विमिंग पूल में सभी इवेंट करवाए जाएंगे। जूनियर वर्ग को ग्रुप वन में 15 से 17 साल जो 2007, 2008 और 2009 में जन्म लेने वाले और ग्रुप टू में 12 से 14 साल जो 2010, 2011 और 2012 में जन्म लेने वाले हैं। इनको विभाजित किया गया है। इसी तरह सब जूनियर ग्रुप 3 में 10 से 11 साल, ग्रुप 4 में 8 से 9 साल और ग्रुप 5 में 6 से 7 वर्ष आयु के तैराक शामिल किए गए हैं। सीनियर ग्रुप को अलग ऐज रखा गया है। सभी तैराक फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटर फ्लाई, रिले, मैडले और मिक्स रिले में भाग ले सकते हैं। एसएफआई की गाइडलाइंस के मुताबिक एक तैराक केवल 5 इवेंट में ही भाग ले सकता है। प्रतियोगिता की एंट्री मौके पर ही ली जाएगी। प्रतियोगिता में केवल वही तैराक भाग ले सकते हैं, जिन्होंने एसएफआई और हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें