27jjrp02- विद्यार्थियों को सम्मानित करते इंडियन वैटर्न आर्गेनाइजेशन के सदस्य। स्रोत : आर्गेना
झज्जर। आज इंडियन वैटर्न आर्गेनाइजेशन ने नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें मीनू कुमारी पुत्री विकास, पायल पुत्री मनोज कुमार, चंचल पुत्री महेश कुमार ने गांव के स्कूल में पढ़कर तैयारी की और गांव व स्कूल का नाम रोशन किया। इनका छठीं कक्षा में दाखिला हुआ है। इन बच्चो ंको इंडियन वैटर्न और जय राम यादव शिक्षा संस्थान के सदस्यों ने सम्मानित किया। बच्चों को स्कूल से पंचायत भवन तक ले जाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भूप सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र सिंह, सरपंच सुशीला देवी मौजूद रहे।