-फोटो 68 : भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं। स्रोत महाविद्यालय
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में सरस्वती महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी व भाषण में सीजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में मेघा ने द्वितीय और रश्मि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में चेतना ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय हासिल किया। दोनों ही प्रतियोगिताओं में लगभग 20-20 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुदेश राठी ने ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. ललिता, डॉ. मंजू छिक्कारा, तंवीर बेगम, रामेंद्र हुड्डा, डॉ. सुशीला व रेखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद