बहादुरगढ़। चेयरपर्सन प्रतिनिधि कर्मवीर राठी सेक्टर-6 के पार्क नंबर 12 में पहुंचे। यहां पर उनके समक्ष लोगों ने पार्कों की समस्याएं रखी। उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया और कहा कि पार्क का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। लोगों ने उन्हें बताया कि पार्क में बैठने के लिए कम से कम 25 बेंचों और लोगों के बैठने के लिए एक और छतरी की व्यवस्था की जाए।
लोगों ने उन्हें बताया कि पार्क नंबर 12 में 50 ट्री गार्ड और 50 पौधे लगवाए जाए, फुटपाथ 6 फीट का आरसीसी का बनवाया जाए, साफ सफाई के लिए पार्क में 4 कूड़ादान रखवाए जाए, पार्क की दीवार की दोबारा से लिपाई कराएं और रंग रोगन का कार्य भी करवाया जाए। फुटपाथ पर लगी सोलर लाइट की मरम्मत करवाई जाए। 2-2 के झूले लगाए जाए। पार्क का लेवल करके घास लगवाई जाए और कई जगहों पर पत्थर की टेबल और ओपन जिम की सभी मशीनों की भी मरम्मत करवाई जाए ताकि पार्क में में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने पार्क से संबंधित लोगों द्वारा बताई गई मौजूदा समस्याएं सुनने के बाद विश्वास दिया कि लोगों ने जो समस्याएं व जो सुविधाओं की मांग की है, इस पर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि पार्क में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को नगर परिषद के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सके। राठी ने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से शहर के सभी वार्डों में समान विकास करवाना और सभी पार्कों का बेहतर रख रखाव होगा व ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर नरेश, सहदेव दहिया, राजकुमार, देवेंद्र कुमार धनखड़, पीएस सभरवाल, महेश कुमार, दीपक सहित कई सेक्टरवासी मौजूद रहे।