फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोशाला संचालक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
10jjrp04 झज्जर । गौशाला संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरा आरोपी पुलिस की टीम के सा
विज्ञापन
झज्जर। थाना सदर झज्जर के एरिया में गोशाला संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि सुनील निवासी निमाणा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह 27 जून को समसपुर गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में खाना खा रहा था। मोहित ने इशारा किया कि बाहर आकर मिलना। मोहित के इशारे पर रिंकू ने पीछे से आकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और जान से मारने की नियत से ट्रिगर दबा दिया, परंतु गोली नहीं चली। उसके साथ खड़े ड्राइवर ने उसको पकड़ लिया। इतने में मोहित ने भी पिस्तौल निकाल ली। इस बीच भगदड़ मच गई और रिंकू की पिस्तौल वहीं गिर गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने इस मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहित निवासी समसपुर माजरा जिला झज्जर के तौर पर की गई।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी रेवला खानपुर दिल्ली में बनी गोशाला में सुपरवाइजर था, जिसे गोशाला संचालक सुनील निमाणा ने वहां से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें