फोटो- 65: बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनते एसडीएम अभिनव सि
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच ने सोमवार को बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते हुए अविलंब समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में प्रमुख तौर पर परिवार पहचान पत्र, नगर परिषद, पेंशन, राशन कार्ड, राजस्व, बिजली निगम संबंधित आदि शिकायतें शामिल हैं। एसडीएम ने कहा, लोगों की शिकायतों का निवारण करना ही सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। मौके पर नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।