-फोटो 94 : नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम अभिनव सिवाच अधिकारियों से बातचीत करते हुए। स्
बहादुरगढ़। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अभिनव सिवाच ने सोमवार को शहर स्थित नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाएं तथा मरीजों को दी जा रही अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जो भी समस्याएं सामने आई हैं उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए। उन्होंने निर्माणाधीन ब्लॉक का भी जायजा लिया। मौके पर पीएमओ डॉ. मंजू कादयान, एसएमओ डॉ. विनय देशवाल सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।