-फोटो 61 : समाधान शिविर में समस्याएं सुनते एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत सूचना विभाग
बहादुरगढ़। उपमंडल अधिकारी नागरिक नसीब कुमार ने लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में परिवार पहचान पत्र, नगर परिषद और राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को लेकर लोग पहुंचे। एसडीएम ने धैर्यपूर्वक जनता की बात सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।