बेरी। एसडीएम रविंद्र मलिक ने सोमवार को बेरी लघु सचिवालय में विशेष समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करवाने के दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम के समक्ष आई समस्याओं का मौके पर समाधान के निर्देश दिए गए।
एसडीएम रविंद्र मलिक ने आमजन की आधा दर्जन से ज्यादा समस्याएं सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। समस्या समाधान शिविर में नागरिकों ने परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन, राजस्व, लाल डोरा भूमि,बिजली इत्यादि से संबंधित समस्याएं रखी। इन आठ समस्याओं में तीन पेंशन संबंधी, 2 पीपीपी, 2 बीडीपीओ कार्यालय और एक समस्या राजस्व विभाग से संबंधित रही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करें। इस अवसर पर तहसीलदार जगदीश बिश्नोई,नायब तहसीलदार जोगेंद्र धनखड़,नपा सचिव ललित गोयल, खेल विभाग से कोच ललित भारद्वाज, कानूनगो ओमप्रकाश,नपा जेई रोहित लोहचब,जेई बिजली निगम अनिल कुमार, एसीपी कार्यालय से एएसआई संदीप कुमार मौजूद रहे।