फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला शिक्षक घायल

Thu, 13 Jul 2023 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 पार्क के सामने एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा पर सवार महिला अध्यापक घायल हो गई। घायल को राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सेक्टर-6 निवासी इंशवंती ने बताया कि वह सरकारी स्कूल सांखोल में प्राइमरी टीचर हैं। गत 8 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-2 होते हुए हुए एचएल सिटी जा रही थी। जब वह सेक्टर-2 पार्क के पास पहुंचीं तो सामने से आ रहे कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आईं। राहगीरों ने संभाला और निजी अस्पताल में लेकर गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें