फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेसहारा पशु की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल

Sat, 15 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। डीघल-बहराना मार्ग बेसहारा पशु की टक्कर से स्कूटी सवार की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्कूटी चालक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बहराना निवासी विकास व संदीप रोहतक अपनी बहन के कोथली देने के लिए गए थे। रात को करीब 2 बजे वापस गांव आ रहे थे। जब वह गांगटान शिव मंदिर से बहराना की तरफ चले तो सड़क बेसहारा पशु से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। विकास को सिर में गंभीर चोट आने के कारण डीघल सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि संदीप को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। दोनों युवक रोहद, बहादुरगढ़ में वेल्डिंग का काम करते थे।
वर्जन:

डीघल-बहराना मार्ग पर स्कूटी सवार की आवारा पशु से टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। झज्जर के नागरिक अस्पताल मेें शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सज्जन सिंह, चौकी प्रभारी, डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें