बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत नाहरा-नाहरी मार्ग पर एक ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार दंपती को चोटें आई। राहगीरों द्वारा उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। ऑटो चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जया पत्नी शिवा निवासी नई बस्ती ने बताया है कि 20 मार्च को उनके पति शिवा उन्हें स्कूटी से कॉलेज में छोडने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नाहरा-नाहरी रोड पर पहुंचे तो ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उसके पैर और पति को शरीर के अंगों पर चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आरोप है कि ऑटो चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ऑटो चालक की तलाश करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। संवाद