अध्यापिका का बैग छीन फरार हुआ स्कूटी सवार
बहादुरगढ़। शहर में छीना झपटी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सेक्टर-6 स्थित डीएवी स्कूल के पास स्कूटी सवार युवक अध्यापिका से बैग छीन ले गया। भुगतभोगी ने इस संबंध में सेक्टर-6 थाना में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता झज्जर निवासी मनीषा ने बताया कि वह नांगलोई सरकारी स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत है और बहादुरगढ़ सेक्टर-6 स्थित पीजी में रहती है। वह दिल्ली से पुलिया-1 तक ऑटो में आई थी। वह पैदल पीजी के लिए चली थी, जब वह डीएवी स्कूल सेक्टर-6 के पास पर पहुंची तो स्कूटी पर सवार होकर एक युवक आया और उसके हाथ से बैग छीन लिया। उसने विरोध भी जताया, मगर वह जबरदस्ती बैग छीन ले गया। बैग में कलर, नकदी व अन्य सामान था। सेक्टर-6 थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद