फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी कल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में 16 जनवरी को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित होगी।
विज्ञापन

इसमें भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर विज्ञान और मनोविज्ञान विषयों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। नेहरू कॉलेज की पूर्व प्राचार्य रणजीत मदान इस प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि होंगी जबकि कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी और प्राध्यापक रहे डॉ. रवि किरण मदान बतौर निर्णायक और विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि पहली बार महाविद्यालय स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन ऑडिटोरियम में किया जाएगा ताकि सभी विषयों के मॉडल को एक साथ प्रदर्शित किया जा सके और विद्यार्थियों को सुविधा हो सके। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के बाद अब दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। विद्यार्थी नियमित रूप से कॉलेज में आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें