फोटो 72: मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा रचाई गई मेहंदी दिखाती अध्यापिकाएं।
- फोटो : मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर रास्ता पार करता हाथियों का झुंड।
बाादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा सविता व स्नातकोत्तर अंग्रेजी पूर्वार्द्ध की छात्रा रितिका प्रथम स्थान पर रहीं। सानिया स्नातक भूगोल आनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा, प्रिया वाणिज्य स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा, सुहानी स्नातक भूगोल आनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा द्वितीय स्थान पर रहीं। स्नातकोत्तर अंग्रेजी उत्तरार्द्ध की छात्रा कोमल व वाणिज्य स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य आनंद कादयान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. पूनम चौधरी, निशा मलिक, डॉ. पूनम रानी, समता, डॉ. आरती आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। बादली, बुपानियां और गुभाना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में भी मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।