फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए जलघर में बचा दो दिन का पानी, सप्लाई नहीं मिली तो होगा पेयजल संकट

Sun, 17 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बेरी में बना हुआ जल घर ।
विज्ञापन
बेरी। लगभग 20 हजार की आबादी वाले बेरी कस्बे में जलघर के टैंकों का जलस्तर घट गया है। टैंकों में कम मात्रा में पानी होने से विभाग की तरफ से कुछ दिनों से कम मात्रा में पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन अब टैंकों का जलस्तर इतना कम हो गया है। पुराने जलघर में पानी बिल्कुल खत्म है और नए जलघर में सिर्फ 2 दिन का पानी बचा है। वाटर लेवल घटने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द ही झज्जर ब्रांच में पानी नहीं आया तो कस्बे में पेयजल संकट छा सकता है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की माने तो टैंकों में पानी का लेवल बिल्कुल नीचे चला गया है और पुराने जलघर में एक दिन का पानी भी नहीं बचा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार 40 दिन में जवाहर लाल नेहरू नहर 24 दिन बंद रहती है और 16 दिन चलती है। झज्जर शाखा 40 दिनों में 8 दिन चलती है। नवंबर में जब झज्जर शाखा में पानी आया तो विभाग को 8 दिन पानी मिलना था, लेकिन विभाग को 3 से 4 दिन पानी मिला और वह भी पूरा नहीं मिला। इससे विभाग टैंकों में स्टोरेज नहीं कर पाया। अब टैंकों का जल स्तर कम हो गया है। नए जलघर के 4 टैंक व पुराने जलघर के 3 टैंक में पानी का लेवल बिल्कुल नीचे हो गया है।

दोनों जलघरों से होती है सप्लाई
विभाग के अधिकारियों की मानें तो 50 प्रतिशत कस्बे में पुराने जलघर से सप्लाई होती है और 50 प्रतिशत नए जलघर से सप्लाई होती है। जल्द ही झज्जर शाखा में पानी नहीं आया तो कस्बे में पेयजल को लेकर हाहाकार मच सकता है।
विज्ञापन


झज्जर शाखा में पानी न आने से टैंकों में पानी खत्म हो गया है। झज्जर शाखा 26 नवंबर को आई थी और नहर में 8 दिन पानी चलता है, लेकिन इस बार 8 दिनों में 3-4 दिन पानी मिला वह भी पूरा नहीं मिला, इससे पानी पूरा स्टोरेज नहीं हो पाया। अब टैंकों का जलस्तर बिल्कुल नीचे चला गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि जल्द ही झज्जर शाखा में पानी आ जाएगा। झज्जर शाखा में पानी आने के बाद 2 दिनों तक टैंकों में पानी स्टोरेज किया जाएगा। उसके बाद कस्बे में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

लोकेश, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें