भाजपा नेता शतीश नंबरदार सीएम को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए।
बहादुरगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश नंबरदार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार मुलाकात की। नंबरदार ने मुलाकात के दौरान सीएम व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का स्वागत किया। सतीश नंबरदार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा का बहादुरगढ़ विधानसभा में किए जा रहे प्रचार प्रसार के कार्य की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नंबरदार से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश विश्व की आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है और आज भारत का नाम पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है जिसका पूरा प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। संवाद