-फोटो 59 : वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में योगाभ्यास करते हुए छात्राएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें भाजपा सुशासन विभाग जिला प्रमुख रामकंवार सैनी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। कथा वाचक स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज ने रामकंवार सैनी व मंडल अध्यक्ष बहादुरगढ़ संजय सैनी का मोर पंख देकर सम्मान किया। रामकंवार सैनी ने कहा कि हमें अपने जीवन में परिवर्तन लाने के लिए ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण के दिखाए मार्ग का अनुसरण करके अपने जीवन को धन्य करना चाहिए। गणेशानंद महाराज ने कहा कि जीवन में सुख-दुख समान रूप से आते हैं इसलिए भक्त को कभी घबराना नहीं चाहिए। संवाद