बहादुरगढ़। वार्ड-14 में जिमखाना क्लब में सार्थक सेवा समिति ने सर्दी को देखते बुजुर्गों को कंबल बांटे। समिति की ओर से कंबल भेंट करते हुए पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और सम्मान से तरक्की होती है।
समारोह में 200 बुजुर्गों को सम्मान स्वरूप कंबल वितरित किए गए। नरेश कौशिक ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की समिति कई वर्षों से अच्छे कार्य कर रही है। उन्होंने समिति को सरकार से हर संभव मदद दिलवाने का विश्वास दिलाया। समिति और वार्ड के लोगों को आश्वस्त किया कि वार्ड के किसी भी कार्य के लिए पहले की तरह पूर्व पार्षद जसबीर सैनी को बताएं। पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने वार्ड में पहुंचने पर पूर्व विधायक का आभार जताया। उन्होंने बुजुर्गों से छोटों पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।
सार्थक सेवा समिति के अध्यक्ष एनएस कपूर और उनकी पूरी टीम ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक का पटका व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया और कौशिक का हर समय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, जसबीर सैनी, सुभाष शर्मा, आरके सुनामी, जेपी शर्मा, वीरेंद्र रोहिल्ला, ज्ञान सैनी, अंजू गुप्ता, संतोष सैनी, आरके वशिष्ठ, एसएम पाल और कुलदीप सिंह आदिन मौजूद रहे।